फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Dangu Road rejuvenation under the supervision of MLA

विधायक की देखरेख में ढांगू रोड का कायाकल्प

Sat, 02 Nov 2013 09:28 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 02 Nov 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
Dangu Road rejuvenation under the supervision of MLA
दिवाली के ठीक एक दिन पहले विधानसभा सेशन से पठानकोट पहुंचे विधायक अश्वनी शर्मा ने सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधायक ने शनिवार को ढांगू रोड की मरम्मत का कार्य शुरू क रवा दिया है। नैरोगेज लाइन से शुरू किए इस कार्य को बाद दोपहर तक पूरा कर लिया गया। इस सड़क पर ट्रैफिक जाम न हुए, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि  शहर का ढांगू रोड शहर को नेशनल हाईवे से जोड़ता है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। उन्होंने बताया कि वे इस रोड की मरम्मत त्योहारों के बाद करवाना चाहते थे लेकिन शहर की बाकी सड़कों की रिपेयर का काम भी जल्दी निपटाना है, जिसे देखते हुए इस रोड की मरम्मत दिवाली से एक दिन पहले ही करवा दी।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में अनियमितता सहन नहीं
विधायक अश्वनी शर्मा की देखरेख में शहर के ढांगू रोड पर तारकोल डाली गई और बुलडोजर से रोड को समतल किया गया। विधायक ने कहा कि अक्सर शहर के लोगों की शिकायत रहती है कि सड़कें बनवाने या उसकी मरम्मत करवाने के कुछ दिन बाद ही सड़कें फिर से खस्ताहाल हो जाती हैं। इस बात को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी देखरेख में काम करवाया। उन्होंने कहा कि काम में अनियमितता किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस को निर्देश
विधायक ने जिला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी कपिल कौशल को त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील न बरतने के निर्देश दिए। जिला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सहित पूरी टीम के साथ करीब 15 मिनट तक बात करने के बाद कहा कि त्योहारों के मद्देनजर भीड़ अधिक होने के चलते अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाने से इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है। ट्रैफिक सुधार के लिए यदि अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की जरूरत पड़े तो उन्हें भी ड्यूटी पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed