फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   DA sought before Diwali

दिवाली से पहले डीए देने की मांग

Sun, 27 Oct 2013 10:09 PM IST
शाहपुरकंडी (पठानकोट)
शाहपुरकंडी (पठानकोट) Updated Sun, 27 Oct 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
DA sought before Diwali
स्टेट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन की बैठक स्थानीय कार्यालय में प्रधान नेक चंद विमल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवामुक्त कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पंजाब सरकार से दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की 18 फीसदी किस्त देने की मांग की। नेक चंद विमल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों को 18 फीसदी महंगाई भत्ते की अदायगी कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों की सरकारों ने भी मुलाजिमों को 18 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है, लेकिन पंजाब सरकार ने मात्र आठ फीसदी किस्त जारी कर्मचारियों से मजाक किया है। उन्होंने पंजाब सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की है। इस मौके पर अजीत सिंह सैनी, रुड सिंह, राम प्रकाश अरोड़ा, डीएन सभ्रवाल, सतीश बग्गा, सविंदर सिंह, रतन चंद भूरि, सर्वदत्त शर्मा, अनंत राम शर्मा, जगननाथ, दर्शन लाल, गुलशन कुमार और महिंदर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed