{"_id":"2d73a1089861ea9d181f71252a39517d","slug":"cun-v-railiy-l-ka-sabh-cun-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैलियों की वीडियो रिकार्डिंग कराएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रैलियों की वीडियो रिकार्डिंग कराएगा प्रशासन
गुरदासपुर ।
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए जिला चुनाव कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रचार सामग्रियों के रेट निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित रेटों के बारे में जिला निर्वाचनक अधिकारी डा.अभिनव त्रिखा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पंचायत भवन में सियासी दलों के नेताओं के साथ की गई बैठक में उन्होंने नेताओं को प्रचार सामग्रियों की निर्धारित रेट लिस्ट से अवगत कराया।
डा.अभिनव त्रिखा ने राजनीतिक पार्टियों को बताया कि जिला चुनाव कार्यालय द्वारा एक दिन के लिए लाउड स्पीकर का रेट 350 रुपये निर्धारित किया गया है। कपड़े के बैनर छह रुपये प्रति फुट, कपड़े के 30-40 साइज के झंडे की कीमत 35 रुपये,1000 प्लास्टिक झंडियों की कीमत 300 रुपये,पोस्टर की कीमत 10 रुपये प्रति पीस निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त चुनाव प्रचार के दौरान कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए 250 से 300 रुपये प्रति दिहाड़ी निर्धारित की गई है। जिलाधीश ने सभी पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वह चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की पालना करें और चुनाव के दौरान उम्मीदवार अपने चुनाव खर्च के रजिस्टर जरूर तैयार करे। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यालय द्वारा उम्मीदवारों के चुनाव अभियान पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उम्मीदवारों की रैलियां तथा अन्य चुनाव प्रचार की वीडियो रिकार्ड़िग की जाएगी, ताकि चुनाव कार्यालय द्वारा अलग तौर पर एक शैडो रजिस्टर तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार ने 70 लाख से अधिक चुनाव खर्च किया तो चुनाव आयोग उसकी उम्मीदवार भी रद कर सकता है।