फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pak spy remand, pathankot

मस्जिदों से चंदा लेता था पाक जासूस की साथी

Tue, 16 Feb 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 16 Feb 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
pak spy remand, pathankot
मामून छावनी में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस इरशाद अहमद का साथी साजिद हुसैन
विज्ञापन
विधानसभा हलका सुजानपुर के थार और मनवाल इलाके की मस्जिदों से चंदा लेने के लिए आता था।

यह खुलासा रिमांड में पूछताछ के दौरान साजिद ने किया। पुलिस मंगलवार को उसे साथ लेकर संबंधित मस्जिदों में गई। वहां उसके आने की पुष्टि की गई। बीते दिनों आईबी ने मामून छावनी में चल रहे एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम कर रहे जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला निवासी पाकिस्तानी जासूस इरशाद अहमद को पकड़ा था। इरशाद से एक मोबाइल फोन और नक्शा बरामद हुआ था।

उसके मोबाइल से करीब चौदह बार पाकिस्तान बात हुई। पाक से आई काल ट्रेस करने के बाद आईबी ने इरशाद को गिरफ्तार किया था। इरशाद की जानकारी के बाद उसके साथी पुंछ निवासी साजिद हुसैन को जम्मू कश्मीर पुलिस ने पकड़ लिया था। पठानकोट जिले की थाना मामून पुलिस ने पुंछ से साजिद को लाकर यहां की कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने साजिद को 18 फरवरी तक के रिमांड पर भेज दिया था।

थाना मामून के प्रभारी राजिंद्र मंहास ने बताया कि पूछताछ के दौरान साजिद हुसैन ने बताया है कि वह पिछले लंबे समय से सुजानपुर हल्के के धार व मनवाल में आता रहा है। वह यहां की विभिन्न मस्जिदों में समाज के नाम पर वह चंदा एकत्रित करने के लिए आता था। साजिद ने बताया कि अंतिम बार वह जून-जुलाई 2015 में आया था। थाना प्रभारी ने बताया इस जानकारी के बाद साजिद को इन क्षेत्रों की मस्जिदों में ले जाया गया। मस्जिद वालों ने पुष्टि की है कि साजिद अक्सर आता था। साजिश से पूछताछ की जा रही है कि वह इरशाद से मिलने वाली सूचनाएं पाकिस्तान में किसे भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed