{"_id":"6d1d84a84a9b243b0aa3b1b1b0d76748","slug":"fire-air-nri-house-near-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर के पास हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई के घर के पास हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव वड़ाला ग्रंथियां में एनआरआई को डराने धमकाने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। थाना सेखवां पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोई भी आरोपी गिरफ्तार नही हो सका।
मामला घरेलू जायदाद के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में एनआरआई सुखा सिंह निवासी वासी वड़ाला ग्रंथियां ने बताया कि वह स्थाई रूप में इटली में रह रहा है। करीब दो हफ्ते पहले वह अपने गांव वडाला ग्रंथियां आया है। उसने बताया कि उसका घरेलू बटवारे को लेकर अपने भाइयों से झगड़ा चलता है।
शनिवार की देर रात को उसके भतीजों का दोस्त गुरनिशान सिंह कार में उसके भाई के घर आया। यहां आरोपी गुरनिशान सिंह और अन्य लोगों ने उसका नाम लेकर उसे ललकार और साथ में ही अपने रिवाल्वर से चार फायर किए । यह देखते हुए उसने अपने घर की लाइट बंद कर दी ।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी युवक ने दोबारा चार फायर और किए और उसे जान से मार देने की धमकियां देते हुए चले गए। इस संबंध में पुलिस थाना सेखवां ने सुखा सिंह के बयानों पर गुरनिशान समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही सकी। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।