फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   CPM Property tax protest

प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में माकपा

Sun, 06 Oct 2013 10:41 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 06 Oct 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
CPM Property tax protest
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को तहसील सचिव लाल चंद कटारुचक्क की अध्यक्षता में बैठक की। लाल चंद ने कहा कि एक तो पहले ही प्रदेश में रोजगार के साधन कम होते जा रहे हैं, जिससे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर रही-सही कसर पूरी कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहां कि कम्युनिस्ट पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है और इसे जनता के बीच लेकर जाएगी। सीटू पंजाब के महासचिव कामरेड नत्था सिंह ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह चुनावों के दौरान किए वादों को पूरे करने के बजाय लोगों को तंग कर रही है।
विज्ञापन


सरकार अपनी साख बचाने के लिए लोगों पर रोजाना नए बोझ लाद रही है जिसे जनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को डीसी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर शिव कुमार, दलबीर सिंह, सुभाष शर्मा, जनक राज शर्मा, रघुबीर सिंह, प्यारा सिंह, हजारी लाल, अजीत राम, राम विलास, देवराज, बलकार चंद, गुलजार मसीह और हरिंदर सिंह बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed