फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Councilor's son shot the cops!

पार्षद के बेटे ने पुलिस कर्मी को गोली मारी!

Tue, 29 Oct 2013 11:06 PM IST
बटाला
बटाला Updated Tue, 29 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
Councilor's son shot the cops!
शहर के भंडारी मोहल्ला में मंगलवार को स्थानीय पार्षद के बेटे ने पड़ोसी पुलिस कर्मी पर गोल चला दी। गोली लगने से पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सिविल अस्पताल बटाला में ले जाया गया जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले मंगलवार को सुबह पार्षद के बेटे पर पुलिस कर्मी ने पुलिस केस में मदद न करने के आरोप लगाते हुए गुस्से में आकर षार्षद के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पार्षद के बेटा जो जख्मी हालत में बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल है, ने पुलिस कर्मी और उसके भाई द्वारा उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ और किरपाण से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी।    
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी राममूर्ति भंडारी मोहल्ला का रहने वाला है और उसका घर पार्षद के बेटे अतुल हांडा उर्फ बंटी के घर से कुछ घर दूरी पर है। तीन दिन पहले राममूर्ति की पत्नी की जलकर मौत हो गई थी। मौत से पहले उसकी पत्नी ने पुलिस को बयान दिए थे। ससुराल वालों ने आरोपी पति पर मामला दर्ज करवाया था और बटाला पुलिस उक्त आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह जब पुलिस पति राममूर्ति के घर पर पूछताछ करने आई तो उसकी पुलिस वालों से कहासुनी हो गई। इस घटना के बाद गुस्से में राममूर्ति सीधा पार्षद के घर पहुंचा और इस मामले में उसकी मदद न करने को लेकर बंटी पर आरोप लगाने लगा। दोनों में तकरार बढ़ गया। गुस्से में राममूर्ति ने पार्षद के घर पर ईंट-पत्थर और सोढे की बोतलें चलाना शुरू कर दीं ।

इस दौरान बंटी ने फायर किया जो सीधा राममूर्ति की जांघ में लगा। इससे पहले दो हवाई फायर करने के बारे में भी बताया जा रहा है लेकिन राममूर्ति की मां ने राममूर्ति द्वारा पार्षद के घर कोई हथियार ले जाने की बात का सिरे से खंडन किया है।

अस्पताल में भर्ती अतुल हांडा उर्फ बंटी ने बताया कि मंगलवार सुबह उसने घर में किसी चीज की तोड़फोड़ करने की आवाज सुनी तो वह बाहर निकला तो देखा कि राममूर्ति उर्फ राणा और उसका भाई उनके घर में तोड़फोड़ कर रहे थे। जब उन्हें रोका तो वे कहने लगा कि जब उनके घर में पुलिस आती है तो वह उनकी मदद नहीं करते। बंटी ने बताया कि जब उसने उक्त पुलिस कर्मी को समझाने की कोशिश की तो वह किरपाण लेकर उसके पीछे दौड़ा। उसने बताया कि बहुत मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई लेकिन पुलिस कर्मी ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।


इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि राममूर्ति को अमृतसर रेफर किया है जबकि अतुल हांडा उर्फ बंटी बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती है। दोनों के अनफिट होने की वजह से उनके बयान नहीं लिए जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed