फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   central, prison, injured, two, jail Gurdaspur.

केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी

Tue, 06 May 2014 10:57 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Tue, 06 May 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
central, prison, injured, two, jail Gurdaspur.
केंद्रीय जेल में बंद कैदियों के बीच सोमवार रात हिंसक झड़प हुई। घटना में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कैदियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद से जेल की बैरकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रही गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन हवालाती विकास कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नेहरु गेट बटाला ने बताया कि वह पांच माह से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। उसके रिश्तेदार का बेटा दीपक कुमार पुत्र सेवा राम भी जेल में हवालाती है। उसने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे वह नहाने के लिए गया था। जब वह लौटा तो उसने देखा कि दीपक को कुछ अन्य कैदी पीट रहे थे।
विज्ञापन


उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उसके भाई को पीट रहे कैदियों ने किसी तेजधार चीज से उस पर हमलाकर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सैनी का कहना है कि हवालातियों में हुई मारपीट के कारण का पता नहीं चल पाया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच के लिए सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed