फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Caught three hundred million heroin

बटाला और दिल्ली पुलिस ने तीस करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Mon, 23 Dec 2013 10:35 PM IST
बटाला
बटाला Updated Mon, 23 Dec 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
Caught three hundred million heroin
बटाला पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दिल्ली के रहने वाले दो युवकों से 3-3 किलो हेरोइन बरामद की है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छह किलो हेरोइन की बाजार कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बटाला पुलिस ने 16 दिसंबर को बटाला में लुधियाना वासी सतिंदरजीत सिंह उर्फ मिंटू से चार किलो हेरोइन बटाला में पकड़ी थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 20 करोड़ थी। पुलिस ने आरोपी सतिंदरजीत सिंह से पूछताछ करने के बाद सतिंदरजीत के सहयोगी दिल्ली के रहने वाले युवकों से भी भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा सोमवार देर शाम बटाला के एसएसपी सुरिंदरजीत सिंह मंड ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।

उन्होंने बताया कि बटाला पुलिस द्वारा लुधियाना वासी सतिंदरजीत सिंह से पूछताछ के आधार पर दिल्ली के रहने वाले रघमीत सिंह पुत्र काका सिंह वासी तिलक नगर दिल्ली और सुरवीर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह वासी तिलक नगर दिल्ली से बटाला पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने तीन-तीन किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना लोधी कालोनी दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया आरोपियों के पास से दो बैग मिले हैं जिनमें हेरोइन के पैकेट लिफाफे में लपेटे हु थे। इन पार्सलों पर नीली स्याही के साथ मुहरें लगी थीं और उन पर उर्दू में कुछ लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतिंदरजीत ने नेताओं की हत्या की थी : एसएसपी
एसएसपी ने खुलासा किया कि सतिंदरजीत सिंह मिंटू से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सतिंदरजीत सिंह पीओ है। उसने अपने साथी हरी सिंह, पलविंदर सिंह काका और विक्की के साथ मिलकर 1987 में अकाली नेता सुरिंदर सिंह पुत्र रोशन सिंह वासी जालंधर की गोली मारकर हत्या की थी। उक्त आरोपियों के खिलाफ टाडा के तहत थाना डिविजन नंबर 2 जालंधर में दर्ज हुआ था जिसमें उक्त आरोपी पीओ है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सतिंदरजीत सिंह ने अपने दो अन्य साथियों से मिलकर वलैती राम कतियाल कांग्रेसी विधायक कानपुर यूपी का भी कत्ल किया था। इस मामले में आरोपी ने साढ़े आठ साल कैद भी काटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed