{"_id":"9e0448366f467a15f4249ef25d339820","slug":"case-wine-liquor-gurmeet-singh-pahdha-house-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मामले में पाहड़ा के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब मामले में पाहड़ा के खिलाफ केस
गुरदासपुर ।
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बड़ी रोड़ स्थित मकान से दस पेटी शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता गुरमीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उधर, मंगलवार को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किए गए मामले से संबंधित मकान के किराएदार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हालांकि गुरमीत सिंह पाहड़ा ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है।
पुलिस ने सोमवार को शहर के तिब्बड़ी रोड़ स्थित एक मकान पर छापा मारा था। इस दौरान मकान के एक कमरे से दस पेटी शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने शक जाहिर किया था कि शराब वोटरों और नेताओं के समर्थकों में बांटी जानी थी। पुलिस का दावा था कि मकान गुरमीत सिंह पाहड़ा का है।
पुलिस ने शराब के साथ मकान में किराए पर रह रहे बब्बू मसीह पुत्र बिल्ला मसीह निवासी अगवान को भी गिरफ्तार किया था। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार बब्बू मसीह ने कबूल किया है कि उसके कमरे से बरामद शराब खुद गुरमीत सिंह पाहड़ा ने ही रखवाई थी। इस आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हालांकि गुरमीत सिंह पाहड़ा ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। विरोधियों की चाल के चलते उन्हें फंसाया गया है। पिछले चुनावों के चलते यहां कांग्रेस का कार्यालय बनाया गया था, लेकिन आजकल यहां पर कोई कार्यालय नहीं है।
प्रताप सिंह बाजवा से भी इसका कोई संबंध नहीं है। वहीं उनके बेटे बलजीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि संबंधित मकान उनका नहीं है। उन्होंने मकान को कई साल पहले किराए पर लिया था। इस बीच डीएसपी सिटी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।