फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Case against former SHO

ड्रग माफिया से संबंध होने पर पूर्व थाना प्रभारी पर केस

Tue, 29 Oct 2013 11:00 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Tue, 29 Oct 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case against former SHO
नशा तस्करों से संबंध होने और लैब में नशीले पदार्थों के सैंपल फेल करवाने के आरोप में लाइन हाजिर चल रहे पूर्व थाना सदर पठानकोट के प्रभारी ललित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जिला पुलिस ने पुलिस अफसरों, ड्रग तस्कर और खरड़ स्थित केमिकल जांच लैब की आपस में मिलीभगत का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बताया कि कई हफ्तों की जांच के बाद सामने आया है कि एसएचओ ललित कुमार के नशा तस्करों से संबंध थे और केमिकल जांच लैब में भी उसकी पहुंच थी।
विज्ञापन

गिल ने बताया कि जांच कर रहे अधिकारियों को ललित कुमार की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ और कुछ हफ्ते पहले उसे सस्पेंड कर पठानकोट पुलिस लाइन भेज दिया गया था। मामले की जांच अभी चल रही थी लेकिन मंगलवार को मिले सबूतों के आधार पर ललित कुमार पर 7/12(2) ( प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट) तथा 420/201/120 बी. आईपीसी के तहत पुराना शाला थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि ललित कुमार के तार बहुत दूर तक नशा तस्करों से जुड़े थे।
विज्ञापन

बार्डर रेंज के आईजी ईश्वर चंद्र ने बताया कि ललित कुमार ड्रग माफिया से मिला था। साथ ही केमिकल लैब में भी उसकी पहुंच थी। ललित कुमार ड्रग तस्करों से पैसे लेकर लैब में भेजे गए नशीले पदार्थों के सैंपल फेल करवा देता था। उन्हाेंने बताया कि आरोपी ललित कुमार को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ईश्वर चंद्र ने बताया कि ललित कुमार को बर्खास्त करने के लिए डिपार्टमेंट जांच के आदेश सौंप दिए गए हैं। आरोपी के गिरफ्त में आते ही सारे माफिया का पर्दाफाश हो जाएगा। एक उच्च अधिकारी ने बताया कि एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है जिसमें बार्डर जोन से संबंधित स्मगलिंग में लिप्त लोगों की जांच की जा रही है। गुरदासपुर, तरनतारण, अमृतसर (रूरल) के अधिकारी ज्वाइंट जांच सेंटर ले जाकर स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर में पूछताछ करेंगे। अब तक करीब 46 व्यक्तियों जिनका पिछला रिकार्ड स्मगलिंग से जुड़ा है से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed