{"_id":"cdf2b667437c25bd1d7fe84c3d593811","slug":"by-picketing-in-front-of-the-dc-office-seeks-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कार्यालय के सामने धरना देकर मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कार्यालय के सामने धरना देकर मांगा मुआवजा
गुरदासपुर
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्षशील किसान संगठनों ने सोमवार को मांगों के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने रछपाल सिंह डुग्गरी किसान संघर्ष कमेटी, लखा सिंह पंजाब किसान यूनियन, निर्मल सिंह जम्हूरी किसान सभा पंजाब और किरती किसान यूनियन सरूप सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। किसान नेता बख्शीश सिंह सुल्तानी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं मंडियों में नमी और बदरंग दानों के नाम पर सरकारी खरीद एजेंसियां धान खरीदने में आनाकानी कर रही हैं। 1345 वाला धान 1100 से 1200 रुपये में खरीदा जा रहा है।
किसानों ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से कई गांवों में धान की फसलों के दाने झड़ चुके हैं तथा निचले स्थानों पर अधिक पानी से धान की फसल नष्ट हो गई है। इसकी तुरंत गिरदावरी करवाकर नुकसान का जायजा लिया जाए और नुकसान की भरपाई की जाए। किसान नेताओं ने मांग की कि 50 से 75 फीसदी हुए नुकसान का 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियां तुरंत खरीद शुरू करें। धरने को किसान नेता अजीत सिंह सिधवा, सुरजीत घुमाण, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता रणबीर सिंह डुग्गरी और अनोख सिंह सुल्तानी किरती किसान यूनियन के नेता सतिबीर सिंह सुल्तानी, तरलोक सिंह बहरामपुर और पंजाब किसान यूनियन के नेता सुखदेव सिंह तथा अश्वनी कुमार ने संबोधित किया। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन को तेज कर देंगे।