फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Batala, cheap, grain, government, employees, handing, rage

सस्ते अनाज की बांट सरकारी कर्मचारियों को सौंपने पर रोष

Fri, 24 Jan 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Fri, 24 Jan 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
Batala, cheap, grain, government, employees, handing, rage
प्रदेश सरकार की ओर से आटा-दाल स्कीम के तहत गरीबों को दिए जा रहे सस्ते गेहूं और दाल की बांट डिपो होल्डरों की बजाय विभागीय कर्मचारियों से करवाने के फैसले से डिपो होल्डरों में रोष है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बटाला के ग्रामीण और शहरी डिपो होल्डरों की बैठक में सरकार के इस फैसले की निंदा की गई। डिपो होल्डरों ने पांच फरवरी को इसके विरोध में डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के सामने धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित बैठक में डिपो यूनियन बटाला के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से सस्ते अनाज की बांट सरकारी कर्मचारियों से कराने का फैसला गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो होल्डर सात सालों से सस्ते अनाज की बांट ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कभी सरकारी खजाने पर बोझ नहीं डाला। इसके बावजूद सरकार ने ये फैसला क्यों लिया।

अवतार सिंह ने कहा कि इसके विरोध में पांच फरवरी को डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के दफ्तर के आगे धरना देने के साथ ही सभी डिपो बंद कर दिए जाएंगे।

इस दौरान जसबीर सिंह, हरमिन्दर सिंह, महंगा सिंह, गुरदेव सिंह, लखविन्दर कौर, अमनदीप सिंह, मनमोहन सिंह, लाल सिंह, जगदीश सिंह, जोगिन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, प्रीतम सिंह, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह समेत 50 डिपो होल्डर मौजूद थे।

प्रदेश सरकार की ओर से नीले कार्डों की संख्या दोगुनी करने के ऐलान के बाद डिपो होल्डरों ने गेहूं बांटने से इंकार कर दिया था और गेहूं बांटने के बदले सरकार से वेतन की मांग की थी।


इस पर सरकार ने गेहूं और दाल की बांट विभाग के सरकारी कर्मचारियों से कराने का फैसला लिया है। गेहूं की बांट के बदले वेतन की मांग करने वाले यह डिपो होल्डर अब बिना शर्त गेहूं-दाल बांटने को तैयार हैं। उनमें सरकार के फैसले के प्रति रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed