{"_id":"c07feb435e9f04c913ba7457f2ccc7ba","slug":"aunt-nephew-got-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची ने करवाई भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची ने करवाई भतीजे की हत्या
बटाला
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाची ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
न्यू मेडिकल एन्क्लेव मजीठा रोड अमृतसर के रहने वाले मृतक हनी के भाई अश्विनी कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने भाई हनी, जीजा सुमित और चाची कविता के साथ अमृतसर से ध्यानपुर में बाबा लाल दयाल के मंदिर में माथा टेकने गए थे।
अश्विनी अपने जीजा सुमित के साथ बाइक पर आगे चल रहा था और हनी अपनी चाची कविता के साथ पीछे बाइक पर आ रहा था। जब फतेहगढ़ चूड़ियां से ध्यानपुर वाया काला अफगाना जा रहे थे तो काफी दूर जाने पर हनी को पीछे न आते देख वे उसे खोजने के लिए वापस चल पड़े ।
कुछ दूूरी पर जा कर देखा तो हनी जमीन पर पड़ा था और उसे गोलियां मारी गई थीं और वह अंतिम सांस ले रहा था। जबकि उसकी चाची कविता वहां से लापता थी ।
उन्होंने तुरंत हनी को फतेहगढ़ चूड़ियां के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने अश्विनी कुमार के बयान पर चाची कविता और उसके प्रेमी विक्की शर्मा वासी अमृतसर और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसीलिए रची मौत की साजिश
पुलिस के अनुसार कविता के पति कुलवंत सिंह की मौत के बाद कविता को अपने पति की जगह पर नगर निगम अमृतसर में नौकरी मिल गई थी। इस दौरान उसके विक्की शर्मा के साथ संबंध बन गए। जब हनी को इसका पता चला तो उसने चाची को टोकना शुरू कर दिया। कविता और उसके प्रेमी ने हनी की हत्या की साजिश रची। तय योजना के अनुसार कविता ने हनी को अपने साथ ध्यानपुर माथा टेकने जाने के लिए तैयार कर लिया लेकिन हनी का भाई अश्विनी और जीजा सुमित भी साथ चलने को तैयार हो गए। हनी की बाइक पर बैठी उसकी चाची कविता जानबूझकर उसे बाइक धीमी चलाने के लिए कह रही थी जिससे आगे चल रहा अश्विनी और सुमित उनसे काफी आगे निकल गए थे। योजना अनुसार पीछे बाइक पर आ रहे कविता के प्रेमी विक्की और उसके साथियों ने हनी को घेर लिया और उस पर देसी कट्टे से गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद कविता अपने प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई।