फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Anil Vij become district congress head

अनिल विज बने जिला प्रधान

Fri, 27 Dec 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Fri, 27 Dec 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij become district congress head
पठानकोट।  जिले में पिछले काफी समय से कांग्रेसियों में जिला प्रधान पद को लेकर चल रही दौड़ में अनिल विज ने बाजी मार ली। कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष (अब नगर निगम) को शुक्रवार को पठानकोट जिला कांग्रेस प्रधान नियुक्त कर दिया है। वहीं, पठानकोट में अनिल विज कांग्रेस के पहले जिला प्रधान भी बन गए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेसियों ने पठानकोट के दो बड़े कांग्रेसी नेताओं की नियुक्ति पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से जारी किए पत्र में 14 पंजाब कांग्रेस उपप्रधान, 35 प्रदेश महासचिव, 61 प्रदेश सचिव, 118 कार्यकारी कमेटी सदस्यों के अलावा 27 जिला प्रधानों की नियुक्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, अनिल विज को जिला कांग्रेस प्रधान बनाने और रमन भल्ला को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाने का श्रेय स्थानीय नेताओं ने प्रताप सिंह बाजवा को देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से जिला पठानकोट में कांग्रेस पहले से काफी ज्यादा मजबूत होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रमन भल्ला एवं जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का धन्यवाद किया है। रमन भल्ला और अनिल विज ने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस को एकजुट करना और कांग्रेस की गतिविधयों को तेज करना होगा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, जिले के अन्य नेताओं ने पिछले लंबे समय से खाली पड़े जिला प्रधान पद की नियुक्ति पर राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले लंबे समय से जिला प्रधान पद को लेकर कांग्रेसियों में आपसी खींचतान बढ़ गई थी और पार्टी कमजोर पड़ने लगी थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले जिला कांग्रेस प्रधानों की नियुक्ति कर पठानकोट समेत पूरे पंजाब में कांग्रेस को मजबूती के लिए समय दिया है। गौरतलब है कि पठानकोट से रमन भल्ला जहां पार्टी में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और राजनीति में उनका काफी अनुभव है। वहीं, अनिल विज ने अकाली-भाजपा सरकार के रहते हुए पठानकोट नगर काउंसिल पर कब्जा जमाया था। अनिल विज का नाम जिले के सशक्त नेताओं की सूची में है और अब जिला कांग्रेस प्रधान बनने के बाद वे पठानकोट में और भी ज्यादा बड़े नेता बनकर उभरे हैं। इन दोनों दिग्गजों की नियुक्ति ने जिला कांग्रेस में नई जान फूंक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed