फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Anger over police brutality

पुलिस की बर्बरता पर फूटा गुस्सा

Sun, 05 Jan 2014 10:37 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sun, 05 Jan 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Anger over police brutality
थाना डिवीजन के गेट के सामने रविवार को ढांगू पीर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मारपीट के मामले में पकड़े गए युवकों की थाने में बर्बरता से पिटाई की गई है।
विज्ञापन


युवकों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों ने उनका सिर फोड़ दिया और एक की टांग तोड़ दी। मोहल्लेवासियों के प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने थाने का गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर गए डीएसपी की ओर से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला सांत हुआ। बताया जाता है कि ढांगू पीर मोहल्ले के तीन युवकों मंदीप, विकास और पिल्लू शाम करीब छह बजे चक्की पुल पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बस से उतरे यूपी के सहारनपुर निवासी इंतजार, ईसरार, साझीदीन व नदीम से इन तीनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

बाद में मौके पर गए पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले गई। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवकों की बेरहमी से पिटाई की।

इममें एक युवक को सिर फूट गया और दूसरे की टांग टूट गई। मोहल्ले के लोगों ने एसएचओ अश्विनी शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला सांत होने पर सभी युवकों को मेडिकल के लिए पठानकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।


एसएचओ अश्विनी शर्मा का कहना है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई में युवकों को मामूली चांटे ही लगी हैं। युवकों को गंभीर चोट चक्की पुल पर हुई मारपीट में ही लगी है। युवकों ने शराब भी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed