फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   amount, female, 70 thousand, fake currency, Amritsar, SSP, Gurdaspur

असली के बदले जाली नोट बांटने वाला गिरोह बेनकाब

Thu, 10 Jul 2014 10:32 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Thu, 10 Jul 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
amount, female, 70 thousand, fake currency, Amritsar, SSP, Gurdaspur
पुलिस ने जाली करेंसी का धंधा करने वाले एक गिरोह को बेनकाब किया है। मामले में गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। दोनों ही अमृतसर के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनसे पुलिस को अभी करोड़ों की जाली करेंसी बरामद होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर निवासी राहुल अरोड़ा और अवनीत कौर को गिरफ्तार किया। वे दोनों यहां जाली करेंसी बांटने का धंधा करते थे। आरोपी लोगों से असली करेंसी को दोगुना करने का लालच देकर उन्हें जाली करेंसी उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि आरोपी वीरवार को अमृतसर से गुरदासपुर आ रहे हैं। इस आधार पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रजिंदर कुमार ने मान कौर सिंह चौक पर नाका लगा कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद उक्त कार नंबर पीबी-02-जेड-2933 जिसे लड़की चला रही थी वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो लड़के के पास से 100 के तीस हजार रुपये की जाली करेंसी तथा लड़की अवनीत कौर के पर्स में 100-100 के  चालिस हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इन नोटों में एक ही सीरियल नंबर के कई कई नोट थे। अवनीत कौर पत्नी पवन कुमार निवासी संधू कालोनी मजीठा रोड़ अमृतसर और राहुल अरोड़ा पुत्र नरिन्द्र पाल निवासी जोडा पिप्पल देवी वाली गली, थाना सी डिविजन अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया।


अपराधों में शामिल रही है आरोपी महिला
एसएसपी गिल ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि अवनीत कौर का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी रहा है। वह विक्रमजीत सिंह की बहन है। 2012 में बटाला के एक सुनार की दुकान पर पांच करोड़ की लूट की घटना को अंजाम देने वालों में आरोपी विक्रमजीत के साथ वह भी शामिल थी। अवनीत के घर से चोरी के जेवरात बरामद किए गए थे। वह करीब आठ माह जेल में भी रही।

22 वर्षीय आरोपी अवनीत कौर की केंद्रीय जेल में बंद उसके भाई विक्रमजीत को जेल से फरार कराने में भी अहम भूमिका रही है। अवनीत कौर का चार साल का बच्चा भी है और इसका तलाक भी हो चुका है। अवनीत कौर ने पुलिस को बताया है कि वे जाली करेंसी मजीठा रोड़ (अमृतसर) निवासी सज्जन कुमार के पास से लाते थे। पुलिस को उम्मीद है कि इस केस में अभी गिरोह के बाकी सदस्य भी काबू किए जा सकते हैं। यही ऐसा हुआ तो करोड़ों की जाली करेंसी भी बरामद होगी।


इस्तेमाल करने वालों की भी तलाश
पुलिस का कहना है कि जाली नोटों के साथ गिरफ्तार आरोपी जिले के जिन लोगों को रकम दोगुना करने का लालच देकर उनके माध्यम से अपना धंधा चमका रहे थे उन्हें भी दबोचा जाएगा। पुलिस को अब उन लोगों की तलाश है, जिनके जरिए असली नोटों के बदले जाली नोट बांटे जाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed