{"_id":"49027e9ddd61a96013d6ac3a69898ccc","slug":"abuse-of-female-staff-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार
अमर उजाला,पठानकाेट
Updated Sat, 21 Dec 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट/सुजानपुर। कस्बे के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) सुजानपुर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस बीच भागते समय महिला कर्मचारी के गिरने से उसका टांग फ्रैक्चर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुजानपुर पुलिस ने नर्स की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में विघ्न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सुजानपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में तैनात महिला कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात एक व्यक्ति अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर के दरवाजे को जोर-जोर से खटखटा रहा था। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात दर्जा चार कर्मचारी संतोष कुमारी ने बाहर आकर देखा। तो उस व्यक्ति ने उस पर हमला करने की नीयत से पीछा किया।
ऐसे में संतोष कुमारी ने अस्पताल के भीतर की तरफ भागना शुरू कर दिया और एक कमरे में पहुंचने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच पीछा करते उक्त व्यक्ति अस्पताल के भीतर आ गया और बंद कमरे में महिला को बाहर निकालने के लिए दरवाजे को धक्का मारता रहा। इससे दरवाजे को पकड़कर खड़ी महिला कर्मचारी नीचे गिर गई और उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। बाद में उक्त व्यक्ति मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पर सुजानपुर पुलिस ने आरोपी नागर मल पुत्र पूर्ण चंद निवासी कोटल हीरानगर के खिलाफ सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुजानपुर के एसएचओ परमवीर सैनी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और आरोपी को पकड़ने लिए छापेमारी की जा रही है।