फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   कांग्रेस की रैली में बादलों पर बरसे बाजवा

कांग्रेस की रैली में बादलों पर बरसे बाजवा

Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कांग्रेस की रैली में पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा बादलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबे पंजाब को संकट से उबारने की बजाए सरकार कारें और अन्य चीजों की खरीद पर करोड़ों खर्च कर रही हैं। सूबे की आमदनी 30 हजार करोड़ है और खर्चा बढ़कर 42 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश विकास के मामले में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। बुढ़ापा पेंशन को मिले आठ माह से ज्यादा समय हो गया है। राज्य में रोजगार के नाम कोई योजना नहीं है। जिससे बेरोजगारों की संख्या राज्य में 65 लाख हो गई है। अब कांग्रेस राज्य के सभी विधानसभा हल्कों से बेरोजगारों की संख्या का पता करवाकर उनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार हो जाने के लिए कहा। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव फतेह सिंह बाजवा, गुरदासपुर जिला कांग्रेस प्रधान सुखजिंद्र सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, विधायक अमृतसर ओपी सोनी, चौधरी राजबीर सिंह, लोकसभा हल्का गुरदासपुर के प्रधान तनुज महाजन, अनिल दारा, दिनेश महाजन, अनिल विज सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


बाक्स
ई-ट्रिप पर भाजपा को लिया आड़े हाथ
सुजानपुर (पठानकोट)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने प्रदेश में ई-ट्रिप को लागू करने पर गठबंधन सरकार में सहयोगी भाजपा को आड़े हाथ लिया है। बाजवा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ई-ट्रिप, टैक्स बढ़ोतरी, बिजली दरों समेत अवैध कालोनियों के मसले पर बोलने की जरूरत नहीं समझी है। उन्होंने रेत व बजरी के अवैध खनन माफिया को सियासी शह पर सू मोटो नोटिस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने बीते विधानसभा चुनावों में उद्योगों व व्यापारिक वर्ग से कई झूठे वादे किए। करीब 400 करोड़ रुपये के वैट रिफंड अभी के सरकार के पास लटके हुए हैं। उद्योग नीति में कोई राहत नहीं मिलने से वे अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। बाजवा ने कहा कि उन्होंने केन्द्र सरकार से सीमावर्ती जिलों व अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का जैसे कंडी क्षेत्रों को विशेष औद्योगिक पैकेज देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट।
बाजवा ने लड़ेंगे गुरदासपुर से लोस चुनाव
सुजानपुर (पठानकोट)। पंजाब कांग्रेस के प्रधान व गुरदासपुर लोकसभा हल्के से सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने अगला लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से ही लड़ने का ऐलान कर दिया है। सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में गुरदासपुर से अगला चुनाव खुद लडे़ंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed