फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   शिक्षकों को बताई नई शिक्षण तकनीकें

शिक्षकों को बताई नई शिक्षण तकनीकें

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बटाला। प्रोजेक्ट प्रवेश के तहत ब्लाक ध्यानपुर में प्राइमरी अध्यापकों के सेमिनार संपन्न हो गए । सेमिनारों में अध्यापकों को नई शिक्षण तकनीकों से अवगत करवाया गया। इसमें रट्टा छोड़ सृजनात्मकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में (बीपीईओ) ब्लाक शिक्षा अधिकारी ध्यानपुर सुखविंदर सिंह मल्ही ने बताया कि प्रवेश प्रोजक्ट के तहत ब्लाक ध्यानपुर के प्राइमरी शिक्षकों के पांच-पांच दिवसीय सेमिनार ध्यानपुर के कार्यालय में ही लगाए गए हैं। इन अध्यापकों के सेमिनार दो ग्रुपों में लगाए गए हैं। इन सेमिनारों में ब्लाक के सभी प्राइमरी अध्यापकों ने प्रवेश प्रोजेक्ट के बारे में ट्रेनरों से जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक रिसोर्स पर्सन सुखजिंदर पाल सिंह, गुरजीत सिंह और राजिंदर कुमार ने बताया कि इन सेमिनारों में अध्यापकों को पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और गणित की नई तकनीकों से बच्चों को पढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रोजेक्ट में क्रिऐटिव लर्निंग माडल ( सीएलएम) के बारे में विशेष रूप में बताया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पढ़ो पंजाब का ही विकसित रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed