{"_id":"100-30207","slug":"Pathankot-30207-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बस पलटी, दर्जन से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बस पलटी, दर्जन से अधिक घायल
Pathankot
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से करीब चार किलोमीटर दूर डमटाल मोड़ पर तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो की बस (पीबी-35 एफ, 2818) पठानकोट से चंडीगढ़ जा रही थी। डमटाल हाईवे पर पड़ते तीखे मोड़ पर चालक तेज रफ्तार बस पर नियंत्रण नहीं रख सका तथा बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा आधे से एक घंटे की देरी के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
दुर्घटना के बाद चालक परमजीत सिंह निवासी गांव गुगरां तहसील दसूहा मौके पर से फरार हो गया, जबकि कंडक्टर की पहचान विपन मेहरा निवासी कथलौर के रूप में हुई है। डमटाल पुलिस ने बस केा अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तेज मोड़ पर हर महीने दर्जन से ज्यादा वाहन पलट चुके हैं, बीते कल देर रात्रि को भी एक सवारियों से भरी बस पलट गई थी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।