फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   दिवाली बीती, नहीं मिला पटाखा भत्ता

दिवाली बीती, नहीं मिला पटाखा भत्ता

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (पठानकोट)। पंजाब सरकार की ओर से दिवाली पर मुलाजिमों को पटाखा खरीदने का भत्ता मात्र घोषणा ही साबित हुआ। दिवाली गुजरने पर भी उन्हें भत्ता नहीं मिला है।
विज्ञापन

पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम सागर ने कहा कि सरकार ने दीवाली पर मुलाजिमों को खुश करने के लिए पटाखा खरीदने को भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन दिवाली गुजर चुकी है और उन्हें भत्ता नहीं मिल सका है। फेडरेशन के नेता हरेश सैनी, सतीश शर्मा ने बताया कि खजाना दफ्तरों में पिछले चार माह से मुलाजिमों के बिल अटके पड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की अदायगी नहीं हो पा रही है। रिटायर मुलाजिमों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्हें जीपीएफ व अन्य भत्ते लेने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

वाटर सप्लाई विभागसे रिटायर धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सेवामुक्त हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ग्रुप इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बिल खजाना दफ्तर में धूल फांक रहे हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से मुलाजिमों को खुश करने के लिए केवल घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन उन्हें कोई अदायगी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सेवामुक्त हुए मुलाजिमों को पिछले चार माह से ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस और अन्य अदायगी नहीं हो सकी है। मुलाजिमों को पिछले महंगाई भत्ते की सात फीसदी किस्त का बकाया भी नहीं मिल सका है। जबकि सरकार ने सात फीसदी और महंगाई भत्ता बढ़ाकर देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजाना अधिकारी हरबंस सिंह ने कहा कि सरकार ने मुलाजिमों की अदायगी पर रोक लगा रखी थी। अब 31 अगस्त तक के बिल खजाने में पास होकर आए हैं, उनकी अदायगी मुलाजिमों को कर दी जाएगी। पूछने पर उन्होंने कहा कि पटाखा भत्ता भी नवंबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed