फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   मोटर साइकिल सवारों से पकड़ी 48 लाख की हेरोइन

मोटर साइकिल सवारों से पकड़ी 48 लाख की हेरोइन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। सीआईए स्टाफ ने रविवार सुबह गांव फूलप्यारा से 48 लाख रुपये की हेरोइन पकड़ी। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव फूलप्यारा के समीप नाका लगाया गया था। इस दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल (नं जेके08बी, 9488)पर आते देखा, जिनकी शक के आधार पर तालाशी ली गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला के गांव खुखियाल निवासी लियाकत अली पुत्र मोहम्मद सूफी और जिला के बम्याल के गांव मनवाल कोठे निवासी जसवंत कुमार पुत्र रुलदू राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दलजीत सिंह ने बताया कि जसवंत कुमार सेना से रिटायर्ड है और लियाकत अली दूध बेचने का काम करता है। कम समय में ज्यादा आमदनी के लिए लालच में वह हेरोइन लेकर आए थे और उसे आगे बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 लाख रुपये है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बम्याल पुलिस ने उज्ज दरिया पर नाके के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। उसकी पहचान बम्याल निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। सुजानपुर पुलिस के एएसआई दीपक कुमार ने गश्त के दौरान एक युवक को 8 सौ ग्राम नशीले पाउडर और 200 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बसरूप निवासी सोमराज के रूप में हुई है। उसके किलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed