{"_id":"6a2dacc750e5bbb2ce0f74a0","slug":"zirakpur-family-subjected-to-a-life-threatening-attack-after-protesting-against-molestation-two-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1017-143600-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर: छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर: छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी सड़क पर माया गार्डन सोसाइटी के पास एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके परिवार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह घटना 9 जून की दोपहर की है। माया गार्डन सोसाइटी के पास झुग्गियों में रहने वाली महिला की किराना दुकान पर जोनी नाम का युवक सामान लेने पहुंचा। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़वाया और चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर पति और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। यह देख आरोपी जोनी वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जोनी अपने कई साथियों के साथ लौटा और लोहे के सरिये से परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में घायल और पुलिस कार्रवाई
इस हमले में महिला की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके दोनों हाथ टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर जोनी और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।