फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur did not get the status of Municipal Corporation, announced by Local Bodies Minister seven months ago.

Mohali News: निकाय मंत्री ने सात माह पूर्व की घोषणा, जीरकपुर को नहीं मिला नगर निगम का दर्जा

Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Zirakpur did not get the status of Municipal Corporation, announced by Local Bodies Minister seven months ago.
जीरकपुर। दस वर्षों में जीरकपुर की आबादी ढाई लाख से बढ़कर साढ़े छह लाख के करीब पहुंच गई है। इसके चलते जीरकपुर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में जिस रफ्तार से आबादी बढ़ रही है, उसी रफ्तार से शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में टूटी सड़कें, पेयजल की समस्या, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कमी सहित अन्य बहुत सी समस्याएं हैं, जिन्हें नगर परिषद समय पर दुरुस्त नहीं कर रही है। जीरकपुर शहर की सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 29 मई 2025 को जीरकपुर में आए थे। उन्होंने शहर में दो नई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने जीरकपुर शहर को नगर निगम का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। उसे समय कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई यह घोषणा सभी अखबारों की हेडलाइन भी बनी थी लेकिन उसके बाद यह घोषणा को अमली रूप नहीं दिया गया और लोगों की खुशियां धरी की धरी रह गई। लोगों ने यह उम्मीद जताई थी कि अगर जीरकपुर शहर को नगर निगम का दर्जा दिया जाता है तो यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना नहीं पड़ेगा लेकिन 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पंजाब सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन





जीरकपुर शहर की बढ़ती हुई आबादी और लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही कैबिनेट मंत्री पंजाब द्वारा जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा देने का ऐलान किया था। जिला प्रशासन और हलका विधायक को इस तरफ ध्यान देते हुए सरकार से जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा दिलवाने का प्रयास करना चाहिए। - कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष, यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली
विज्ञापन




हलका विधायक को नगर परिषद के माध्यम से एक औपचारिक प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाना चाहिए ताकि इसकी प्रक्रिया शुरू हो सके। नगर परिषद चुनाव से पहले पंजाब सरकार को जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा देना चाहिए। -डॉ. अजय यादव, अध्यक्ष, शालीमार एनक्लेव ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन




जीरकपुर शहर को नगर निगम का दर्जा देना अब समय की जरूरत है। पंजाब सरकार को यहां के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे जल्द नगर निगम का दर्जा देना चाहिए। - सतीश शर्मा, अध्यक्ष, गुरु नानक नगर ढकोली




पंजाब सरकार लोगों की सरकार है। उनके मंत्री आधारहीन बयान देते रहते हैं। कैबिनेट मंत्री का जीरकपुर को नगर निगम बनाने का बयान भी हवा में तीर छोड़ने वाली बात है। कैबिनेट मंत्री को ऐसा बयान कभी भी नहीं देना चाहिए जिससे वह पूरा नहीं कर सकता। - उदयवीर सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, नगर परिषद जीरकपुर





जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा देने संबंधी मेन मुद्दा विधानसभा में उठाया था अगले विधानसभा सेशन में इस संबंधी जानकारी हासिल की जाएगी। उम्मीद है कि नगर परिषद चुनाव के बाद जल्द ही जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा मिल जाएगा। - कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, हल्का डेरा बस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed