कोरोना की दूसरी लहर: संक्रमितों में युवाओं की संख्या ज्यादा, जान 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की जा रही
आयु वर्ग 16 से 25 वाले 13 फीसदी और आयु वर्ग 15 से नीचे वाले 5 फीसदी कोरोना के शिकार हुए हैं। युवा वर्ग के लोगों का इस महामारी की चपेट में आने की वजह मानी जा रही है कि युवाओं को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का शिकार सबसे ज्यादा युवा हो रहे हैं। जबकि कोरोना से होने वाली मौतों में बुजुर्गों का आंकड़ा अधिक है। जिले में 20 अप्रैल तक करीब दस हजार कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 से 45 आयु वर्ग के 47 फीसदी लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 15 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे या किशोर की कोरोना से जान नहीं गई। डीसी गिरीश दियालन मानते हैं कि यह समय काफी नाजुक चल रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें, ताकि कोरोना को मात दी जा सके।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर शहर के लिए काफी घातक सिद्ध हो रही है। ग्रामीण इलाकों तक लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासकर युवा वर्ग 26 से 45 की उम्र के 47 फीसदी लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान कुल 10917 कोरोना संक्रमितों के केस सामने आए हैं और इनमें से 5123 लोग इसी आयु वर्ग से हैं। जबकि संक्रमित होने वालों में आयु वर्ग 46 से 60 वाले लोग इस वर्ग में दूसरे नंबर पर हैं। इस आयु वर्ग के 21 फीसदी उक्त लोग संक्रमित हुए हैं।
आयु वर्ग 16 से 25 वाले 13 फीसदी और आयु वर्ग 15 से नीचे वाले 5 फीसदी कोरोना के शिकार हुए हैं। युवा वर्ग के लोगों का इस महामारी की चपेट में आने की वजह मानी जा रही है कि युवाओं को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ता है।
16 से 25 आयु वर्ग में मौतें कम
महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा कोरोना के शिकार हुए
जिले में कोरोना की चपेट में महिलाओं की तुलना में पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। अप्रैल में हुए कुल संक्रमितों में 6262 पुरुष थे, जबकि 4647 महिलाए और 60 ट्रांसजेंडर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि मृतकों में 48 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। जिले की तीनों सब डिवीजन में कोरोना संक्रमण के हालातों पर बात करें तो मोहाली सब डिवीजन में 5117 केस सामने आए। जबकि उसके बाद डेराबस्सी, ढकोली और लालड़ू के केस शामिल हैं। इस दौरान 3189 केस सामने आए हैं।