फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth dies of electrocution while watering paddy crop

Mohali News: धान में पानी लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while watering paddy crop
खरड़। गांव त्यूड़ में धान की फसल को पानी देते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मोहाली निवासी सतपाल सिंह (22) के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुई। सतपाल सिंह अपने पिता सुरिंदर सिंह के साथ खेत पर गया था। मोटर का फ्यूज उड़ा हुआ था जिसे सतपाल खुद लगाने लगा। ट्रांसफार्मर पर लगे घोड़ा स्विच को छूते ही उसे जोरदार करंट लगा। वह तुरंत बेहोश हो गया। गांववालों की मदद से उसे जिला अस्पताल फेस छह मोहाली ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज किए हैं। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव त्यूड़ में जमीन ठेके पर ले रखी है। सुबह वे और उनका बेटा धान की फसल को पानी देने गए थे। सतपाल सिंह पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed