फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested with illegal weapon

Mohali News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 07:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal weapon
जीरकपुर। सीआई स्टाफ खरड़ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बॉबी निवासी प्रीत कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक किसी बड़े गैंग के साथ काम कर रहा है और जीरकपुर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को प्रीत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी बॉबी के पास .315 बोर की एक अवैध पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस गैंग से संबंधित है और यहां पर किस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास अवैध हथियार रखे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed