फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested for raping a teenager, police took him on remand for two days

Mohali News: किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन रिमांड पर लिया

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for raping a teenager, police took him on remand for two days
जीरकपुर। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पंचकूला पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके थाना जीरकपुर भेज दी थी। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंचकूला में रहती है। 12वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

2023 में जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी, तो उस समय ट्यूशन जाती थी। उस समय उसकी जान पहचान चंडी मंदिर क्षेत्र निवासी अंकुश से हुई थी। 2024 के शुरू में अंकुश उससे फोन पर बात करने लगा और जान पहचान गहरी हो गई। वह एक साथ शॉपिंग मॉल घूमने जाने लगे। किशोरी के अनुसार जून 2024 में अंकुश उसे जीरकपुर में स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर किसी अन्य लड़की का पहचान पत्र देकर कमरा ले लिया। कमरे में उसके साथ गलत हरकतें भी की। इसके बाद जुलाई 2024 में फिर से अंकुश उसको इसी होटल में ले गया। पहले की तरह गलत आईडी देकर कमरा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे पिंक रंग की गोली भी लाकर दी और किसी को भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में किशोरी ने लिखा है कि फिर से 7 अगस्त 2024 को अंकुश उसे इसी होटल में ले गया। इस बार उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। उसने सोशल मीडिया अकाउंट से बहुत सी फोटो लेकर एडिट करके भी रख ली। इससे घबराकर किशोरी ने अपने पारिवारिक सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसकी सहेलियों के लिए किशोरी पर दबाव बनाने लगा। संबंध नहीं बनाने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जानकारी देने पर उसके परिजनों ने धमकी दी। इसके बाद पंचकूला पुलिस को शिकायत दी। घटना जीरकपुर की होने के कारण पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर थाना जीरकपुर को भेज दी। जीरकपुर पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed