Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested for impregnating a minor

Mohali News: नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for impregnating a minor
जीरकपुर। पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी को गर्भवती करने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे सोमवार को बलटाना पुलिस ने पंजाब के खेमकरन इलाके से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उनके पड़ोस में रहता था।
विज्ञापन

जनवरी महीने में पीड़िता के भाई से दोस्ती की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में उसने पीड़िता से फोन पर बात कर उससे दोस्ती कर ली। फरवरी महीने में आरोपी पीड़िता को एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार पीड़िता से संबंध बनाए। कुछ महीने बाद आरोपी अपना कमरा छोड़कर कहीं और चला गया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने डॉक्टर से जांच करवाई तो गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद युवती और उसके परिजनों ने बलटाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकाश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed