फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man's car snatched at pistol point in Sector-86

Mohali News: सेक्टर-86 में पिस्टल की नोक पर युवक की कार छीनी

Tue, 29 Oct 2024 03:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 29 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Young man's car snatched at pistol point in Sector-86
-लुटेरों में महिला भी शामिल, रास्ता पूछने के बहाने ध्यान भटकाया, साथियों ने निकाली कार की चाबी
विज्ञापन


-लांडरा हाइवे की तरफ भागे लुटेरे, पुलिस ने अज्ञात पर किया लूट का मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सेक्टर-86 में चार लोग पिस्टल की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी आई-20 कार और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस लूट की वारदात में महिला भी शामिल बताई जा रही है। सोहाना पुलिस ने टीडीआई सेक्टर-111 के रहने वाले बलजिंदर सिंह के बयान पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित 33 वर्षीय बलजिंदर सिंह मोहाली क्लब में काम करता है। पुलिस को दिए बयान में उसने कि वह अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद अपने दोस्त के साथ फेज-11 में दोस्त के साथ एक मॉल के बाहर खाना खाने गया था। अल सुबह करीब सवा 4 बजे वह घर लौट रहा था। जब उसने सेक्टर-86/79 चौराहे के पास बाथरूम के लिए अपनी कार रोकी। उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार उसके सामने आकर रुकी।
विज्ञापन

कार से एक महिला नीचे उतरी और उससे खरड़ का रास्ता पूछा। बलजिंदर जब उसे रास्ता बता रहा था तो कार के अंदर बैठे उसके साथी ने उसकी कार की चाबी निकाल ली। जब वह उससे चाबी छीनने लगा तो उसने उस पर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर खुद उसकी गाड़ी में जाकर बैठ गया। बाद में जिस युवती को वह रास्ता बता रहा था वह उसके बगल में बैठ गई। दोनों कारों में सवार होकर सभी लुटेरे लांडरा हाइवे की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजिंदर ने बताया कि लुटेरों के पास हथियार था इसलिए वह उनका ज्यादा विरोध नहीं कर पाया। बलजिंदर वहां से 8 किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर और सोहाना पुलिस ने उससे संपर्क किया। पुलिस की टीमें घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। सोहाना थाने में चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed