फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man came under milk supply vehicle, died

Mohali News: दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी के नीचे आया युवक, मौत

Fri, 17 Mar 2023 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 17 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young man came under milk supply vehicle, died
दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी के नीचे आया युवक, मौत
विज्ञापन

फेज-6 स्थित वाल्मीकि कॉलोनी के नजदीक बड़माजरा रोड पर हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। फेज-6 स्थित वाल्मीकि कॉलोनी के बाहर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलौंगी निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह एक बैंड की दुकान में काम करता था। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बड़माजरा की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही वेरका मिल्क प्लांट की दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। इसके बाद कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वेरका मिल्क प्लांट की गाड़ी के ड्राइवर शिव कुमार को भी हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।

थाना फेज-1 के प्रभारी रजनीश चौधरी ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना था कि वेरका मिल्क प्लांट की दूध सप्लाई करने वाली गाड़ियों के चालक काफी तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। पुलिस को इनकी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed