फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worries in health department due to rising corona : seven deaths in Mohali, 605 new infected

बढ़ रहे कोरोना से स्वास्थ्य विभाग में चिंता : मोहाली में सात लोगों की मौत, 605 नए संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 12:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Worries in health department due to rising corona : seven deaths in Mohali, 605 new infected
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा और नए संक्रमित भी लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई और 605 लोग संक्रमित पाए गए हैं। साथ जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 494 पर पहुंच गया, जो कि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है।
डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं। अब अस्पतालों में बैड की कमी नहीं है। जिले में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो अभी कई इलाकों में लोग न तो टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं और न ही बीमार होने पर कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं। इससे भी स्थिति बिगड़ रही है और इस कारण लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

जिन लोगों की मौत हुई है प्रशासन ने उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की। वहीं शुक्रवार को जो नए संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी से 18, ढकोली से 207, लालड़ू से 8, बूथगढ़ से 20, घडुआं से 14, खरड़ से 79, कुराली से तीन, बनूड़ से चार और अकेले मोहाली से 252 लोग संक्रमित हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34449 पर पहुंच गई है। इनमें से 28440 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और 5515 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशासन की ओर से इलाके में कोरोना को मात देने के लिए स्पेशल जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच मुफ्त की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग में टीकाकरण भी मुफ्त किया जा रहा है। जीरकपुर के ढकोली इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed