{"_id":"66f20e42710f8522e304887c","slug":"working-women-hostel-will-be-built-in-sector-79-mohali-news-c-71-1-spkl1025-119837-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेक्टर-79 में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेक्टर-79 में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया फंड के तहत 12.57 करोड़ रुपये विभाग ने किए सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले में कामकाजी (वर्किंग) महिलाओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से सेक्टर-79 में बनाए जाने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले दिनों में जल्द ही इस पर काम शुरू करने की उम्मीद है। पिछली कांग्रेस के सरकार के समय में ही हास्टल बनाने के लिए जगह चयनित कर ली गई थी। इसके बाद अब करीब तीन साल के बाद आप सरकार ने इसे बनाने का फैसला किया है। करीब दो दिन पहले पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में एलान किया है। जानकारी के मुताबिक हास्टल के निर्माण के लिए गमाडा की ओर से सेक्टर 79 में 0.98 एकड़ जमीन भी दे दी है। संबंधित विभाग की ओर से निर्भया फंड के तहत 12.57 करोड़ रुपये सुरक्षित कर लिए हैं और हॉस्टल के प्रस्ताव को योजना के तहत गठित अधिकार प्राप्त समिति की ओर से पहले ही मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। इस हॉस्टल में महिलाओं को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। यह हॉस्टल बनने से इलाके में किराये के नाम पर होने वाली लूट से महिलाओं को राहत मिलेगी।
70 फीसदी महिलाएं किराए पर रहती हैं
जानकारी के अनुसार मोहाली शहर पूरी तरह बसा हुआ है। यहां पर कॉमर्शियल मॉल और इंडस्ट्रियल एरिया भी बसा हुआ है। वहीं, शहर में करीब 60 हजार से अधिक महिलाएं पढ़ाई और नौकरी करती हैं। यह महिलाएं केवल मोहाली शहर की ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। इनमें से 70 फीसदी महिलाएं किराए के मकानों और पीजी में रहती हैं। अब शहर में हॉस्टल बनने से इन्हें फायदा होगा। इसे नए और पुराने शहर के बिल्कुल बीचोबीच बनाया जा रहा है। जिससे एरोसिटी, आईटी सिटी और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में आसानी से महिलाएं पहुंच पाएं।
लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी
मोहाली में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही है। हर पांच साल बाद होने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनाव में यह चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होती थी। वहीं, इसके बनने से लोगों को फायदा होगा।