फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women have a stronger claim than men in the municipal council elections

Mohali News: नगर परिषद चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मजबूत दावेदारी

Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Women have a stronger claim than men in the municipal council elections
जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 31 वार्डों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 124 उम्मीदवारों में 63 महिलाएं हैं, जबकि 61 पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाएं केवल आरक्षित सीटों तक सीमित नहीं हैं, सामान्य वार्डों में भी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। नगर परिषद चुनाव में इस बार एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड पिछड़ी श्रेणी और एक वार्ड महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जबकि 14 वार्ड सामान्य श्रेणी के हैं। राजनीतिक दलों ने भी इस बार महिलाओं पर पहले से ज्यादा भरोसा जताया है। वार्ड नंबर-5 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वार्ड नंबर-7 में कांग्रेस और वार्ड नंबर-11 में शिरोमणि अकाली दल ने महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा वार्ड नंबर-23 में भी कांग्रेस और भाजपा ने महिला उम्मीदवारों पर दांव खेला है। आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों से 57 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, जबकि सामान्य श्रेणी के वार्डों से भी छह महिलाओं ने मैदान में उतरकर मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिलाओं की यह बढ़ती भागीदारी केवल चुनावी आंकड़ा नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक और राजनीतिक माहौल का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed