फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman swindled out of two lakh rupees under the pretext of an online ultrasound appointment

Mohali News: अल्ट्रासाउंड की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के नाम पर महिला से दो लाख ठगे

Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of two lakh rupees under the pretext of an online ultrasound appointment
गूगल पर मिला था मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप पर मंगवाई आधार कार्ड की कॉपी, खाते से निकले 3 लाख रुपये में से एक लाख लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सरकारी अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ में अल्ट्रासाउंड की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कराने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-78 निवासी 54 वर्षीय महिला से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला ने अप्वाइंटमेंट के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर तलाशा था। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर आधार कार्ड की कॉपी मंगवाई और पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए लिंक भेजा। भुगतान नहीं होने के बावजूद महिला को अप्वाइंटमेंट पक्की होने का भरोसा दिया गया। तीन दिन बाद उनके बैंक खाते से 3,00,006 रुपये निकल गए। हालांकि, इनमें से एक लाख रुपये खाते में वापस आ गए। पुलिस को दी शिकायत में मोहिनी शर्मा ने बताया कि पांच अक्तूबर को सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 में अल्ट्रासाउंड की अप्वाइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने नाम-पता पूछने के बाद व्हाट्सएप पर आधार कार्ड की कॉपी मंगवा ली। इसके बाद पांच रुपये भुगतान करने के लिए लिंक भेजा, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। आरोपी ने फिर भी अप्वाइंटमेंट पक्की होने की बात कही। महिला अस्पताल पहुंचीं तो कर्मचारियों ने बताया कि वहां ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा ही नहीं है। इसके बाद वह घर लौट आईं।

तीन दिन बाद खाते से कटे तीन लाख रुपये
शिकायत के मुताबिक, आठ अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे महिला के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 3,00,006 रुपये निकल गए। 11 अक्तूबर को एक लाख रुपये खाते में वापस आ गए। इसके बाद महिला ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कैलाश बहादुर के अनुसार, शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना मोहाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी
अस्पताल की अप्वाइंटमेंट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत संपर्क माध्यम का ही इस्तेमाल करें।
अनजान नंबर पर आधार कार्ड या अन्य निजी दस्तावेज न भेजें।
संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या भुगतान करने से बचें।
खाते से रकम निकलने पर तुरंत बैंक और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed