{"_id":"62af8b8ef09cfe679e6a9b07","slug":"woman-stole-15-lakh-rupees-from-her-house-after-scaring-neighbor-s-girl-mohali-news-pkl4541528144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी की बच्ची को डराकर उसी के घर से चोरी करवाए 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पड़ोसी की बच्ची को डराकर उसी के घर से चोरी करवाए 15 लाख रुपये
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के नजदीकी गांव मोर ठीकरी में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बच्ची को डरा धमकाकर उसके घर से 15 लाख रुपये की चोरी करवा दी। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी भरत मोदी निवासी बिहार हाल निवासी गांव मोर ठीकरी के रूप में हुई है।
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला लक्ष्मी देवी ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी बेटी को अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस सिलसिले में वह जांच करने के लिए उनके गांव गए तो पता चला कि आरोपी लक्ष्मी की बेटी तो घर के बाहर ही खेल रही थी। इस पर यह मामला पेंचीदा लगा तो उन्होंने परिवार से बात कि तो पता चला कि वह महिला किसी न किसी तरह उन्हें डरा धमकाकर रखना चाहती है और ब्लैक मेल करना चाहती है। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित परिवार के घर में कुछ दिन पहले 15 लाख रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
यह जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज ने इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि आरोपी लक्ष्मी की बेटी पड़ोसियों की बेटी के साथ पढ़ती थी और उनके घर आना-जाना लगा रहता था। पड़ोसियों के घर पैसे आने की भनक लगी तो लक्ष्मी ने साजिश रची और पड़ोसी की बेटी से उसके घर में रखे लाखों रुपये का भेद ले लिया। इसके बाद लड़की को डरा धमकाकर उसी के हाथों से उसके घर में रखे 15 लाख रुपये चोरी करवा लिए और बच्ची को डराकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके माता-पिता को जान से मार देगी।
इसके बाद आरोपी लक्ष्मी को पता चला कि उनके घर में ओर नकदी पड़ी है तो उसने अपने पति के साथ मिलकर ओर पैसे ऐंठने के लिए अपनी बच्ची को अगवा करने कि झूठी कहानी बनाकर पड़ोसियों बच्ची के माता-पिता पर आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार करके उससे चार लाख रुपये उसके घर से बरामद कर लिए हैं।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पांच लाख रुपये की एंट्री लक्ष्मी के खाते से बिहार में किसी के खाते में हुई है। यह भी सामने आया कि चोरी किए गए पैसों में से आरोपी लक्ष्मी ने नया फ्रिज और गहने भी खरीदे थे। जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।