फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman raped, drug fed if pregnant, case registered

महिला से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खिलाई दवाई, केस दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman raped, drug fed if pregnant, case registered
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरियाणा निवासी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और गर्भवती होने पर जबरन दवाई खिलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पंचकूला की रहने वाली है और करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात वीरेंद्र निवासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र से हुई थी। इसके बाद उसने अपनी बातों में फंसा लिया और जीरकपुर के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब यह बात उसने उक्त व्यक्ति को बताई तो उसने बुलाकर जबरन गर्भवती न होने की दवाई खिलाई। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed