{"_id":"6ae10d52dd831b12f4008bca","slug":"the-main-road-in-ramgarh-bhuddha-is-in-a-dilapidated-state-potholes-are-hindering-movement-and-causing-damage-to-vehicles-mohali-news-c-71-1-mli1017-148422-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रामगढ़ भुड्ढा की मुख्य सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से आवाजाही प्रभावित, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रामगढ़ भुड्ढा की मुख्य सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से आवाजाही प्रभावित, वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पीआर-7 और पटियाला हाईवे को जोड़ने वाली रामगढ़ भुड्ढा की मुख्य सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालकों को बार-बार दिशा बदलनी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि अचानक सामने आने वाले गड्ढों से बचने के लिए ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे पीछे से आ रहे वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। रात के समय रोशनी कम होने से सड़क के गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ता है। यह सड़क ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भुड्ढा साहिब तक जाती है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाहनों के मरम्मत पर हो रहा खर्च
रामगढ़ भुड्ढा की मुख्य सड़क पर बने गड्ढे वाहनों के टायरों और सस्पेंशन को खराब कर रहे हैं। सड़क की सतह उखड़ने और लंबे समय से निर्माण नहीं होने के कारण वाहनों को खराब रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। गड्ढों में बार-बार पहिए पड़ने से टायरों और सस्पेंशन को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इससे वाहनों की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। गुरुद्वारा श्री भुड्ढा साहिब क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी संगत यहां पहुंचती है। सड़क पर गड्ढों के कारण आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने को मजबूर होते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
गांव की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं होने से समस्या बनी हुई है। प्रशासन को सड़क की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। -सुरिंदर सिंह, निवासी, जीरकपुर
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री भुड्ढा साहिब की क्षेत्र में बहुत मान्यता है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। लेकिन मुख्य सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण उन्हें आवाजाही में परेशानी होती है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -संतोख सिंह, निवासी जीरकपुर
इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े, यह उचित नहीं है। सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर