{"_id":"5fc6a9d88ebc3eefa77744fb","slug":"woman-murdered-brutally-the-body-found-in-the-bushes-mohali-news-pkl395800247","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से की गई युवती की हत्या, शव झाड़ियों में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से की गई युवती की हत्या, शव झाड़ियों में पड़ा मिला
विज्ञापन
सेक्टर-69 में मिले खून से लथपथ शव को देखते हुए पुलिस
- फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर के पॉश एरिया में शामिल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड के साथ लगते सेक्टर-69 में एक युवती की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया। युवती का मफलर से गला घोटने के बाद उसके सिर और चेहरे पर पत्थरों से वार कर हत्या करने के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंका हुआ था। युवती के चेहरे पर पत्थरों से इतने वार किए गए थे, जिससे उसकी पहचान न हो पाए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फेज-6 के शवगृह में रखवा दिया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि देखने में उसकी उम्र करीब 18-20 साल की लग रही है। इस संबंधी थाना फेज-8 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई एंगल पर जांच कर रही है। अभी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-69 में गुरुकुल स्कूल से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा हुआ था। जिसे सबसे पहले यहां नजदीक ही एक बूथ में काम रहे मजदूरों ने देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला का शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। युवती के गले में एक मफलर था और उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए गए थे। पुलिस का कहना है कि देखने से ऐसा लग रहा है कि युवती की हत्या कहीं और जगह पर की गई है और इसके बाद शव को यहां फेंका गया है। मृतका किसी बाहरी राज्य की रहने वाली लग रही है। हालांकि पुलिस उस इलाके में आसपास रहने वाले लोगों से भी युवती के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की गश्त पर भी सवाल
जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर यह वारदात हुई है, उसके सामने ही दो सौ फुट का रोड पार करने पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना है और नजदीक ही मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम है। दूसरा सोमवार को प्रकाश पर्व होने के चलते इलाके में पूरी तरह से चहल-पहल थी। ऐसे में पुलिस भी सक्रिय थी। इसके बाद भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह होने से पहले सोमवार की रात दो तीन बजे ही वारदात को अंजाम दिया गया हो। जिससे पुलिस की ओर से की जा रही रात की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लिए 12 सैंपल
पुलिस ने बताया कि युवती का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। उस युवती ने साड़ी पहनी हुई थी और उसके दोनों पैरों में पायल और चप्पल थी। इस मौके पर पहुंची फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने घटना स्थल से करीब 12 सैंपल लिए हैं। जिसमें हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर, चप्पल के अलावा अन्य चीजें शामिल हैं। इसके अलावा मृतका के फिंगर प्रिंट तक लिए गए हैं, ताकि उसकी पहचान करने के बाद इस मामले को सुलझाया जा सके।