फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman honey-traps NRI, dupes him of Rs 4 lakh

Mohali News: महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर एनआरआई से ठगे चार लाख

Fri, 22 May 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman honey-traps NRI, dupes him of Rs 4 lakh
जीरकपुर। शहर के एक फ्लैट में किरायेदार महिला ने एनआरआई को हनी ट्रैप में फंसाकर चार लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि महिला ने फ्लैट में शराब पिलाकर वीडियो बनाई और बाद में उसी के आधार पर ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान आरती अग्रवाल (मुख्य आरोपी, निवासी दीनानगर), उसकी मां प्रवीन कुमारी, सह-आरोपी पंकज गुप्ता और उसकी पत्नी जानवी गुप्ता (निवासी सेक्टर-7, रोहिणी, दिल्ली) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता माला देवी (निवासी सेक्टर-41ए, चंडीगढ़) ने बताया कि उनका फ्लैट माया गार्डन सिटी, नगला रोड जीरकपुर में है। उसे फरवरी 2025 में 11 माह के किराये पर 14,500 रुपये प्रतिमाह पर आरती अग्रवाल को दिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता माला देवी ने बताया कि आरोपी ने उनके पति को फ्लैट में बुलाकर शराब और सिगरेट पिलाई गई, फिर वीडियो बनाकर हमें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद रुपये वसूले गए। आरोप है कि जून 2025 में किरायेदार महिला ने मरम्मत के नाम पर पैसे मांगे, जिसके बाद अगस्त में 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। शिकायत के अनुसार, सितंबर 2025 में जब एनआरआई पति जर्मनी से लौटे, तो उन्हें फ्लैट में बुलाकर शराब पिलाई गई और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो के आधार पर ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी और पहले 10 लाख, फिर 8 लाख रुपये की मांग की। बाद में मामला 4 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 4 लाख रुपये नकद देने के दौरान समझौता हुआ कि वीडियो डिलीट कर दी जाएगी और आगे कोई इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट खाली नहीं किया गया और किराया व बिजली बिल भी नहीं दिया गया। मुख्य आरोपी आरती अग्रवाल पर हनी ट्रैप से झूठे मामले दर्ज कराने के आरोप लगते रहे हैं। एसएचओ सतिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed