फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman gives birth to child in hospital bathroom, accusations of ignoring staff

महिला ने अस्पताल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, स्टाफ पर लगाए अनदेखी के आरोप

Fri, 31 Jul 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in hospital bathroom, accusations of ignoring staff
कुराली। सिविल अस्पताल में दाखिल एक गर्भवती महिला की ओर से बाथरूम में ही बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित महिला ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित महिला ज्योति देवी ने बताया कि वह डिलीवरी के लिए अस्पताल में दाखिल हुई थी और बुधवार की रात उसको लेबर पेन शुरू हो गया था। इस पर उसके पति ने डाक्टरों को बताया, लेकिन डाक्टरों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और बोले कि अभी डिलीवरी में समय लगेगा। ज्योति ने बताया कि उसे पेन होता रहा और वह बाथरूम चली गई और इसी दौरान बाथरूम में ही महिला की डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि उसने अपने हाथों से बच्चे को संभालते हुए शोर मचाया और फिर उसकी सास ने आकर बच्चे को संभाल लिया। उसने बताया कि इस हालत में ही वह बाथरूम से डाक्टर के कमरे तक गई जहां जाने के बाद उपस्थित नर्स और डाक्टरो ने उसको और उसके बच्चे को संभाला। ज्योति ने बताया कि अगर डाक्टर समय पर उसको संभाल लेते तो यह स्थिति पैदा न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मरीज ने बताया कि बीते बुधवार को भी ऐसी स्थिति पैदा होने पर एक मां और उसके बच्चे की हालत काफी गंभीर हो गई थी। जिसको चंडीगढ़ रैफर करना पड़ा था। महिला के साथ माया देवी और अन्य ने इस मामले में भी जांच और कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं एसएमओ...
इस संबंधी अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र सिंह ने कहा कि एक समय में कई डिलीवरी होने कारण यह समस्या आई है। महिला को अपने बेड से कहीं भी नही जाने के लिए कहा गया था। लेकिन वह अकेली बाथरूम चली गई। इस कारण बाथरूम में डिलीवरी हो गई। इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed