{"_id":"5e404e878ebc3ee5ee52d43a","slug":"woman-entered-into-home-with-lover-and-beaten-nri-mother-maternal-uncle-and-sister-mohali-news-pkl3659230110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने प्रेमी के संग मिलकर एनआरआई मां, मामा व बहन को घर में घुस कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने प्रेमी के संग मिलकर एनआरआई मां, मामा व बहन को घर में घुस कर पीटा
विज्ञापन
खरड़। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी एनआरआई मां, मामा और बहन को उनके घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। लोगों ने बहन और मामा को सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया। जहां से मामा को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना खरड़ की रंधावा रोड स्थित अजीत एन्कलेव में शनिवार रात को हुई है। पुलिस को दिए बयान में हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी मां तेजबीर कौर कुछ समय पहले ही इंग्लैंड से उन्हें मिलने यहां आई हैं। शनिवार को वारदात के समय घर में हरमनप्रीत कौर उसकी मां तेजबीर कौर और मामा तेजबीर सिंह मौजूद थे। हरमनप्रीत की बहन जसलीन कौर ने आकर दरवाजा खटखटाया तो उसके मामा तेजबीर सिंह ने दरवाजा खोल दिया। जलसीन हाथ में लोहे का पाइप लिए हुए घर में दाखिल हो गई और उसके पीछे ही उसका प्रेमी पंचकूला का रहने वाला दीपक मलिक भी हाथ में राड लेकर घर में घुस गया।
हरमनप्रीत ने पुलिस को बताया कि दोनों में घर में घुसते ही पहले उसके मामा तेजबीर सिंह पर लोहे की राड़ों से हमला कर सिर पर वार किए। जब उसने बचाने की कोशिश की तो दोनों उसे खींच कर बैडरूम में ले गए और उसकी टांगों पर लोहे की रॉड से वार किया। इसके बाद दोनों ने उसकी मां पर भी हमला किया। मां तेजबीर कौर किसी तरह घर के बाहर आई और शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
यहां जमा हुए लोग हरमनप्रीत कौर और उसके मामा तेजबीर सिंह को सिविल अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए तेजबीर सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी बहन जसलीन कौर मां से 5 लाख रुपए मांगने के साथ ही उस पर कोठी अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया है। पुलिस ने हरमनप्रीत कौर के बयान पर आरोपी जसलीन कौर और उसके प्रेमी दीपक मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।