फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman commits suicide; case of abetment registered against husband and father-in-law

Mohali News: महिला ने की आत्महत्या, पति और ससुर पर उकसाने का मामला दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide; case of abetment registered against husband and father-in-law
मोहाली। सुखगढ़ के एक पीजी में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति मलकीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता ने पति पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका संदीप कौर की शादी वर्ष 2012 में मलकीत सिंह से हुई थी। पिता सुखवंत सिंह के अनुसार, शादी के एक साल बाद से ही पति मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर बेटे की चाह में भी झगड़ा किया गया। 5 मार्च 2024 को संदीप ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उसे बचा लिया गया था। प्रताड़ना से तंग आकर वह आठ-नौ महीने पहले पीजी में रहने लगी थी। उसने जून 2026 में तलाक के लिए याचिका दायर की थी। जुलाई में पहली सुनवाई के बाद पति ने उसे धमकी दी, जिससे वह तनाव में थी। 30 जुलाई को संदीप अपने बच्चों को मायके छोड़कर पीजी लौट गई थी। 1 अगस्त की रात पड़ोसियों ने उसे फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पति मलकीत सिंह के खिलाफ जांच कर रही है। ससुर करणैल सिंह पर लगे आरोपों की भी गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed