फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Without going mask, you will not get goods in the shop

बिना मास्क गए तो दुकान पर नहीं मिलेगा सामान

Sun, 03 May 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Without going mask, you will not get goods in the shop
जीरकपुर। अब आप शॉपिंग करने के लिए यदि बिना मास्क के जाएं तो हो सकता है कि आपको पुलिस बीच में ही रोक ले या फिर यदि आप किसी तरह से पुलिस की नजरों से बच गए तो आपको दुकान से ही बैरंग वापस लौटना पड़े। जी हां, कर्फ्यू में छूट देने के बाद अब मास्क के बगैर निकलने पर वालों पर सख्ती कर दी गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मास्क के बगैर दुकानों पर सामान लेने आने वालों को सामान देने से मना कर दिया है। जीरकपुर और डेराबस्सी में आपको सामान खरीदना है तो आपको मास्क लगाकर ही जाना होगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार शॉपिंग करने जाने वालों के लिए यह आवश्यक है। इतना ही नहीं, दुकानदार भी सरकारी आदेशों की अनुपालना में अपना सहयोग दे रहे हैं। जीरकपुर के बेस्ट प्राइज में खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स मास्क बगैर आने वालों से मास्क लगाकर आने के लिए कहते है। इसके साथ ही मेट्रो और डी मार्ट में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों को नहीं देंगे सामान
वीआईपी रोड के कई दुकानदारों ने शनिवार को कुछ लोगों को मास्क बगैर आने पर लौटा दिया। दुकानदारों का कहना है कि यदि सरकारी नियमों का पालन कोई नहीं करेगा तो उसको सामान नहीं दिया जाएगा। यही हाल बलटाना और ढकोली की कुछ दुकानों पर देखने को मिला। एक डॉक्टर के अनुसार यूं तो शॉपिंग स्टोर और दुकानों पर दुकानदारों ने सैनिटाइजर की व्यवस्था की है पर यदि ग्राहक अपने साथ एक सैनिटाइजर की शीशी रखें तो यह उनके लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed