{"_id":"6499f5cfbaf06949e303b427","slug":"without-fir-the-driver-was-beaten-up-mohali-news-c-71-1-mli1001-2233-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिना एफआईआर ड्राइवर को उठाकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिना एफआईआर ड्राइवर को उठाकर की मारपीट
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन ने तीन दिन का पुलिस को दिया अल्टीमेटम
माई सिटी रिपोर्टर
खरड़/मोहाली। बिना एफआईआर दर्ज किए कुछ पुलिस अधिकारियों पर टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगा है। मामला टैक्सी यूनियन और डीएसपी तक जा पहुंचा है। जहां डीएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है वहीं टैक्सी यूनियन ने प्रशासन को तीन दिन का समय देते हुए कार्रवाई न होने पर बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित टैक्सी ड्राइवर कुणाल रविवार को देर रात शराब के नशे में वापस घर जा रहा था। गाड़ी चलाते हुए उसे महसूस हुआ कि उसने ज्यादा नशा कर लिया है इसलिए उसने गाड़ी न चलाने का फैसला किया। कोई दुर्घटना न हो इसलिए वह एक गली में अपनी गाड़ी किनारे पर खड़ी करके सो गया। काफी देर गाड़ी खड़ी देख वहां के किसी स्थानीय व्यक्ति ने पीसीआर को इसकी सूचना दी।
रात करीब 12-1 बजे मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने न गाड़ी जब्त की और न एफआईआर दर्ज की। वह टैक्सी ड्राइवर कुणाल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए और रात भर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, पुलिस कर्मचारियों ने यह बात किसी को बताने पर उसे किसी गलत केस में फंसाने की भी धमकी दी। डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन अपने एक खास मित्र को इस बारे में बताया। उसने यह जानकारी टैक्सी यूनियन प्रधान को दी, जिसके बाद यह मामला डीएसपी और सोशल मीडिया तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस की मारपीट से कुणाल के शरीर पर गंभीर चोटें
डीएसपी के सामने पेश हुए पीड़ित कुणाल ने शरीर पर चोट के निशान दिखाए। इसमें कई निशान अंदरूनी चोट के भी थे जिसे देखकर खुद डीएसपी भी सिहर उठे। उन्होंने टैक्सी यूनियन को आश्वासन दिया है कि अगर उनके आरोप सही हैं तो आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।