Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   With elections approaching, the city bus service is back in the spotlight-a project that had been stuck in files for three years

Mohali News: चुनाव नजदीक आते ही याद आई सिटी बस सर्विस, तीन साल से फाइलों में अटकी योजना फिर चर्चाओं में आई

Tue, 17 Nov 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
With elections approaching, the city bus service is back in the spotlight-a project that had been stuck in files for three years
मोहाली, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी को जोड़ने की तैयारी, बस सेवा के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

मोहाली। शहर में सार्वजनिक परिवहन की कमी से जूझ रहे लोगों को सिटी बस सर्विस शुरू होने का इंतजार है, लेकिन यह योजना पिछले करीब तीन साल से सरकारी बैठकों और फाइलों के बीच घूम रही है। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम को एक बार फिर सिटी बस सर्विस की याद आ गई है। मोहाली क्लस्टर के तहत मोहाली, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी को बस सेवा से जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम हाउस की बैठक में स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सवाल यह है कि इस बार भी योजना केवल प्रस्ताव और बैठकों तक सीमित रहेगी या शहरवासियों को वास्तव में बसों की सुविधा मिल पाएगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से 10 जुलाई 2023 को प्रस्ताव नंबर 214 के माध्यम से पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत मोहाली क्लस्टर में सिटी बस सर्विस शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों की हिस्सेदारी तय करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में फंडिंग के हिस्से में संशोधन किया गया। 27 मई 2025 को मुख्य सचिव पंजाब की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्णय के अनुसार अब विभिन्न निकायों और विभागों की हिस्सेदारी इस प्रकार तय की गई है। नगर निगम मोहाली 20 प्रतिशत, नगर परिषद जीरकपुर 22 प्रतिशत, नगर परिषद खरड़ 22 प्रतिशत, गमाडा 30 प्रतिशत और नगर परिषद डेराबस्सी 6 प्रतिशत योगदान देगी। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अब स्पेशल पर्पज व्हीकल बनाने की जरूरत बताई गई है। इसके गठन के माध्यम से परियोजना के संचालन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय का ढांचा तैयार किया जाएगा।




यात्रियों को मिलेगा फायदा
सिटी बस सेवा शुरू होने से मोहाली के विभिन्न सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन का विकल्प उपलब्ध हो सकता है। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और सड़क यातायात का दबाव घटाने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी बसों की संख्या, रूट, किराया और सेवा शुरू होने की समय सीमा स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शहरवासियों को यह देखना होगा कि चुनाव से पहले दोबारा चर्चा में आई यह योजना कब धरातल पर उतरती है। मोहाली नगर निगम मेयर सरबजीत सिंह सामाना ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर यह काम करने का प्लान बनाया गया है। अगर यह पास होता है तो बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed