{"_id":"6499f5afc1d970a58f0a22b6","slug":"will-soon-be-able-to-buy-flats-in-purab-premium-apartments-mohali-news-c-71-1-mli1001-2229-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में जल्द खरीद सकेंगे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में जल्द खरीद सकेंगे फ्लैट
विज्ञापन
पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में जल्द खरीद सकेंगे फ्लैट
गमाडा की ओर से तैयार की जा रही परियोजना में खरीद के लिए 550 अपार्टमेंट उपलब्ध
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) जल्द ही पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में 550 फ्लैट लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए परियोजना तैयार की जा रही है।
गमाडा के मुख्य प्रशासक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके लिए लोग 30 जून से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। टाइप-1 के 130 अपार्टमेंट हैं जिनकी कीमत 54 लाख रुपये है। वहीं, टाइप-2 के 200 अपार्टमेंट्स हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये है। इसके अलावा टाइप-3 के 220 अपार्टमेंट्स हैं जिनकी 1.01 करोड़ रुपये होगी। सभी अपार्टमेंट रेडी-टू-मूव-इन हैं और कुल कीमत में से 25% के भुगतान पर आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट प्रोजेक्ट 37 एकड़ में फैला हुआ है और शहर के केंद्र में स्थित है। साथ ही यहां से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, जिला प्रशासनिक परिसर, प्रतिष्ठित शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों में आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
यहां पर करीब 650 परिवार पहले से ही रह रहे हैं। यह परियोजना योग और ध्यान हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट, स्केटिंग रिंक, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, सभी मौसम स्विमिंग पूल और कई अन्य खेल सुविधाएं भी प्रदान करती है। योजना के ब्रोशर पुडा भवन से ले सकते हैं।