फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Will protest by throwing garbage in front of BDPO office

Mohali News: बीडीपीओ कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Will protest by throwing garbage in front of BDPO office
मोहाली। ग्राम पंचायत बलौंगी में कूड़ा फेंकने पर पंचायत की ओर से लगाई गई रोक के विरोध में वीरवार को जुझार नगर में स्थित बीडीपीओ कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की नगर निगम भवन में अध्यक्ष राजन चावरिया की मौजूदगी में हुई बैठक में यह घोषणा की गई।
विज्ञापन

फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि बलौंगी गांव में कूड़ा फेंकने और प्रबंधन को लेकर काफी समस्या आ रही है। यहां घर-घर से कूड़ा एकत्र करने वाले कूड़ा संग्रहकर्ताओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बलौंगी की मौजूदा पंचायत ने उन स्थानों पर कचरा निपटान पर प्रतिबंध लगा दिया है जहां अस्थायी रूप से कचरा डाला जाता था।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बलौंगी में रहने वाले आम लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इस कारण बलौंगी के सभी निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सभी बलौंगी निवासियों व सभी सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। फेडरेशन ने दो दिन पहले बीडीपीओ को नोटिस देकर मांग की थी कि बलौंगी में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई स्थान या डंपिंग प्वाइंट बनाया जाए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed