फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wildlife protection week begins in Chhatbir zoo from October 2 to 8, entry free

दो से आठ अक्तूबर तक छतबीड़ चिड़ियाघर में जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह शुरू, एंट्री फ्री

Sat, 02 Oct 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wildlife protection week begins in Chhatbir zoo from October 2 to 8, entry free
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में 2 से 8 अक्तूबर तक जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह (वाइल्ड लाइफ सेफ्टी वीक) मनाया जा रहा है। छतबीड़ चिड़ियाघर के अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह के दौरान चिड़ियाघर देखने आने वाले सैलानियों की एंट्री मुफ्त होगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को जीव जंतु संबंधी सैलानियों को जागरूक करने के लिए ‘साइक्लॉथन राइड फॉर वाइल्ड’ के तहत मोहाली सोहाना लाइट प्वाइंट से छतबीड़ चिड़ियाघर तक सुबह 6 से 8 बजे तक 15 किलोमीटर की साइकिल रैली करवाई जाएगी। इसके बाद वेबिनार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सुबह 6 से 8 बजे तक ‘रन फॉर वाइल्ड’ दौड़ करवाई जाएगी। इसके बाद चिड़ियाघर के विशेषज्ञों की ओर से सैलानियों को टाइगर के बारे में जानकारी दी जाएगी और शाम को वेबिनार करवाया जाएगा। 4 अक्तूबर को जूनियर और मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों में सुलेख, पेंटिंग सवाल-जवाब मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके साथ ही सीनियर केटेगरी के छात्रों में क्विज मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके साथ-साथ हाथियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 5 अक्तूबर को सरीसृप शो (रैपटाईल शो) होगा। 6 को भालू-रीछ के बारे में और 7 अक्तूबर को सैलानियों को पक्षियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 8 अक्तूबर को रैपटाईल के बारे में जानकारी देने के बाद शाम को समाप्ति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस जंगली जीव सप्ताह के दौरान विभिन्न मुकाबलों में विजेता विद्यार्थियों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed